सुन्नी से बघौड़ा संपर्क मार्ग का 780 मीटर हिस्से की विधायक निधि से होगी इंटरलॉकिंग

कछौना, हरदोई। बालामऊ विधानसभा की जर्जर व नवनिर्माण सड़कों के निर्माण हेतु मंडल अध्यक्ष भाजपा नवीन पटेल ने विधायक रामपाल वर्मा को ज्ञापन दिया था। जिससे आम जनमानस को आवागमन में राहत मिल सके। क्षेत्र के विकास की आधार सड़कें होती हैं। गांव व शहर की दूरी को कम करने में सड़कें अहम कड़ी हैं। सड़कों की हालत जर्जर होने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी समस्या होती है।

दिए गए ज्ञापन में क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के बारे में विधायक को अवगत कराया गया था। जिसमें मुख्य सड़कें कछौना हथौड़ा से रानी बाग से दीनभर नगर संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार, लखनऊ हरदोई मार्ग से सुठेना बाईपास मार्ग का निर्माण, लखनऊ हरदोई मार्ग से बरौली संपर्क मार्ग, हथौड़ा से कोरिहाना संपर्क मार्ग, कछौना से लोन्हारा मार्ग, समसपुर से कन्हौआ सड़क व पुलिया निर्माण बरसात के समय इस गांव का आवागमन बाधित हो जाता है, समसपुर से नारायण देव संपर्क मार्ग, बालामऊ से गौसगंज संपर्क मार्ग, ग्रामसभा सरसण्ड से हाजीपुर संपर्क मार्ग का निर्माण। ग्राम कलौली से भुलाई खेड़ा संपर्क मार्ग, लखनऊ पलिया मार्ग से ज्ञानपुर धंधार होते हुए धुरपुरा मार्ग का जीर्णोद्धार, लखनऊ पलिया मार्ग से बराही तक संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार, ग्रामसभा सुन्नी से बघौड़ा संपर्क मार्ग, लखनऊ पलिया मार्ग से गौसगंज मार्ग पर एक किलोमीटर हिस्सा का जीर्णोद्धार, ग्राम सभा हथौड़ा से त्यौना कला तक की जर्जर हालत का निर्माण आदि प्रमुख सड़कों की बदहाली के बारे में अवगत कराया था। वही कस्बा के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आय दिन हादसे होते थे। दीननगर संपर्क मार्ग से पहावां संपर्क मार्ग का निर्माण आदि जनहित में सड़कों का निर्माण करने की मांग की थी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा आवाज उठाने से आम जनमानस में उम्मीद जगी हैं, उसी उम्मीद के चलते रानी बाग से दीननगर संपर्क मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू है, कछौना कस्बे में लखनऊ पलिया मार्ग से गौसगंज मार्ग पर एक किलोमीटर भाग आरसीसी निर्माण कार्य हो चुका है। वही मंडल अध्यक्ष के अथक प्रयास से सुन्नी से बघौड़ा संपर्क मार्ग में छुटा हिस्सा बालामऊ माइनर से रेलवे क्रॉसिंग फाटक तक दूरी 12 सौ मीटर मंडल अध्यक्ष के प्रयास से विधायक निधि से 780 मीटर मार्ग इंटरलॉकिंग के लिए स्वीकृत हो गई है। जिसकी लागत 60 लाख रुपये है। वहीं 400 मीटर हिस्सा छूट गया है।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता