सिटी मांटेसरी स्कूल के तत्त्वावधान में ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 22वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ आगामी 19 से 22 नवंबर तक ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है l 22वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का शानदार स्वागत किया गया l
सीएमएस के 55 हजार छात्रों कि विश्व एकता विश्व शांति भविष्य के ढाई अरब से अधिक बच्चों के सुंदर व सुरक्षित भविष्य की अपील पर विभिन्न देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, न्यायमंत्री, संसद सदस्य एवं विश्व प्रसिद्ध शांति सम्मेलन में अपनी भागीदारी निभाएंगे एवं प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय कानून व्यवस्था के साथ ही एकता, शांति व सौहार्द से ओतप्रोत विश्व व्यवस्था की स्थापना पर गहन चर्चा परिचर्चा करेंगे l
इसी संदर्भ में आज सीएमएस गोमती नगर (प्रथम कैंपस) ऑडिटोरियम में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन के संयोजक, प्रख्यात शिक्षाविद व सीएमएस संस्थापक डॉ जगदीश गांधी ने कहा कि विश्व में शांति, स्थिरता व एकता के लिए वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली न्यायिक व्यवस्था अपरिहार्य है, तभी विश्व में एकता शांति व सौहार्द की स्थापना संभव हो पाएगी और विश्व के बच्चों व आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा l
डॉक्टर गांधी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लखनऊ वासियों के लिए यह गर्व व प्रसन्नता का विषय है कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन में 49 देशों की प्रख्यात न्यायिक व राजनीतिक हस्तियां अपनी ऑनलाइन गरिमामय उपस्थिति से लखनऊ का गौरव अंतरराष्ट्रीय पटल पर बढ़ाने जा रही है l
सिद्धान्त सिंह