कोतवाली पुलिस ने 45 गोवंशों को बचाया, नौ गोतस्कर किये गिरिफ्तार

कछौना, हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बघौली के निकट पर्यवेक्षण में थाना कछौना पुलिस ने 09 गोतस्कर से सम्बन्धित अपराधियों को गिरिफ्तार कर जेल भेजा दिया है।

बतातें चलें गुरुवार को थाना कछौना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि थाना कछौना क्षेत्र के ग्राम बाघाडांडा जंगल से गौतस्करों द्वारा गौवंश एकत्र किये है, उक्त सूचना पर थाना कछौना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जंगल से 45 गौवंशों व 09 गौतस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जो थाना कछौना पर पहले से ही पंजीकृत मु0अ0सं0-508/2022 धारा 3/5 / 8 गोवध निवारण की घटना में वांछित अभियुक्त थे। उक्त सभी ने पूछतांछ के दौरान बताया तो गिरफ्तार तस्कर अभियुक्त गोपी ने बताया कि साहब हम लोग छुट्टा जानवरों को घूमघूम कर इकट्ठा कर उन्हे काटने के लिए डीसीएम व ट्रकों पर लदवाकर बंगाल, बिहार व अन्य प्रदेशों में भेज देते है। इसी प्रकार मैने व हमारे साथियों ने कटियामऊ बबूल के जंगल में कुछ पशुओं को इकट्ठा किया था। जिनको हमारे साथी डीसीएम पर लादते समय कल रात में पुलिस द्वारा पकडे गये थे। इस कार्य में हमारे साथ मौजूद महिलाए भी पूरी मदद करती है। गुरुवार को हम लोग कुछ गौवंशीय पशु इकट्ठा किये थे और इन्हे लदवाकर हम लोग यहां से जाने वाले थे कि आप ने पकड़ लिया। गिरिफ्तार सभी अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया हैं।

गिरिफ्तार किए गए गौतस्करों ने अपने नाम गोपी पुत्र गोरेलाल उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम सडा टीन टावरी थाना सुकै जनपद कौटा राजस्थान, सोनी पत्नी खेता गुर्जर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सड़ा टीन टावरी थाना सकैत जनपद कोटा राजस्थान, संजू पत्नी मुकेश उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सड़ा टीन टावरी थाना सुकैत जनपद कोटा राजस्थान, सीता पत्नी सूरज उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सड़ा टीन टावरी थाना सुकैत जनपद कोटा राजस्थान, काजल पत्नी शौदान उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सडा टीन टावरी थाना सुकैत जनपद कोटा, राजस्थान, अंजली पत्नी धर्मेन्द्र उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सड़ा टीन टावरी थाना सुकैत जनपद कोटा राजस्थान, कमला पत्नी विजेन्द्र उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम सडा टीन टावरी थाना सुकैत जनपद कोटा राजस्थान, काली पत्नी वृजमोहन उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम सडा टीन टावरी थाना सुकैत जनपद कोटा राजस्थान व झूमा पत्नी गोपी उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम सड़ा टीन टावरी थाना सुकैत जनपद कोटा राजस्थान बताया है। इन पर पहले से ही कोतवाली कछौना में मु0अ0सं0-508/22 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत हैं।

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में टीओ 30नि0 दिनेश कुमार यादव, आ० अमन सिंह, आ० भीष्म सिंह, आ० धीरेन्द्र यादव, सूरज कुमार, पीएचओटीओ अंजनी, मोहिनी, पल्लवी, दीपाली, पूजा विश्वकर्मा थाना कछौना हरदोई आदि मौजूद रहीं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता