बीएलओ को कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश

बिल्सी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज रविवार को मतदान केंद्रों का एसडीएम संजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया साथ ही कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। यहां बीएलओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

आपको बता दें एसडीएम ने सबसे पहले बिल्सी नगर पालिका, एन ए इंटर कॉलेज, नन्नू मल जैन इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय, सराय प्राथमिक विद्यालय, अंबियापुर समेत दर्जनों मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। आपको बता दें आज रविवार को मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा नए मतदाताओं के वोट बनाने का कार्य एवं नाम एवं पते में त्रुटि के संशोधन के लिए फार्म भरे गए। जिसमें नगर पालिका में नए बोट बनवाने के लिए 7 फार्म आए।