हरदोई-सण्डीला ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख कुँ वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि बरसात में गिरे चुके घरों के परिवारों को अनुदान मिलेगा और प्रधान ऐसे परिवारों की सूची ग्राम पंचायत अधिकारी व लेखपाल से मिलकर बनवाये। उन्होंने कहाकि सड़क दुर्घटना व गम्भीर बीमारी से पीड़ित परिवार को भी सरकारी आर्थिक सहायता मिलेगी।बताया सड़को की मरम्मत व निर्माण के 244 करोड़ रुपये पास कराया है जीआईसी में सभागार व आईटीआई का निर्माण भी होगा।।
ब्लॉक प्रमुख कुँ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना अधिकारियों व कर्मचारियों है दायित्व।बीडीओ अजित सिंह ने कहा कि पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं को पहचाना है उद्देश्य।सीएचसी अधीक्षक डा शरद वैश्य, बीईओ सांत्वना शुक्ला सहित सभी बिभागीय अधिकारियों ने योजनाओं पर डाला प्रकाश।एपीओ आलोक अस्थाना ने संचालन करते हुए योजनाओं की संक्षिप्त दी जानकारी, बैठक सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित करके बेगमगंज के बीडीसी स्व0 धर्मेंद्र के परिजनो को 51000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।