हरदोई- सण्डीला नगर पालिका पालिका परिसर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष अजित सिंह व सभासद रवि चौधरी द्वारा किये जा रहे आमरण अनशन के दूसरे दिन नगर पालिका कर्मियों ने असुरक्षा का आरोप लगाते हुए पालिका कार्यालय की जगह जलकल कंपाउंड में बैठकर धरना शुरू कर दिया।सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम ने जहां पालिका कर्मियों को फटकार लगाई वही अनशन धरना समाप्त कराया।
11 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू का आमरण अनशन नगर पालिका परिसर सण्डीला में दो दिन से चल रहा था ऐसे में पालिका कर्मचारी कार्यालय से जलकल संस्थान में बैठकर काम करने लगे और फिर धरने पर बैठ गए।वहीं चौकीदार ने भाकियू कार्यकर्ताओं पर कार्यालय में सुरक्षा की दृष्टि से ताला बंद करते समय मारपीट का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर दी।ताला डालते समय मारपीट के आरोपो को यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खारिज करते हुए कहा कि अनशन को समाप्त करने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।इसी बीच आमरण अनशन पर बैठे सभासद रवि की तबियत बिगड़ने पर सीएचसी भेजा गया जिसके पश्चात डॉक्टरों ने ईलाज के बाद छुट्टी दे दी।
कार्यालय में पड़े ताले की सूचना पाकर कोतवाल पालिका कार्यालय पहुचे और पड़े ताले को खुलवाया जिसके बाद अधिशासी अधिकारी सहित सभी कर्मचारी कार्यालय पहुचे और किसान यूनियन के बिरुद्ध पालिका कर्मचारी धरने पर बैठे गये।मौके पर पहुचे एसडीएम ने कर्मचारियों को सूचना के बिना धरने पर बैठने पर फटकार लगाई।सीओ ने कर्मचारियों को आस्वाशन दिया कि सभी को सुरक्षा मिलेगी। एसडीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी के साथ अनशन पर अजित सिंह से वार्ता की और धारणा समाप्त करने की अपील की।अजित सिंह ने कहा की 11 मांगो में एक भी मांग को समय रहते पूरी नही किया गया जब तक मांगे पूरी नही हो जाती है अनशन जारी रहेगा।अजित सिंह ने बताया बोर्ड में प्रस्ताव होने के बावजूद ईओ आउटसोर्सिंग में सफाई कर्मचारियों की भर्ती नही की जा रही है, इस पर इओ ने शासनादेश का हवाला देते हुए भर्ती न करने का लिखित जवाब दे दिया।कार्यकर्ताओं ने अन्य मांगों पर कोई जवाब न मिलने के कारण आमरण अनशन जारी रखा है, आमरण अनशन को सभासदों ने भी समर्थन दिया है, सभासद महेंद्र सोनी ने आरोप लगाते हुये कहा कि इओ जानबूझकर भर्ती नही कर रहे है, बोर्ड बैठक में 50 कर्मचारी ठेका पद्धति द्वारा रखने का प्रस्ताव 2 महीने पूर्व पास हो चुका है।