सबसे ज्यादा गर्म स्थान रहा जैसलमेर

राजस्थान में अजमेर, बीकानेर, जोधपुर और कोटा डिविजन में आज भीषण गर्मी रही। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 46.50 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ जैसलमेर सबसे गर्म स्थान रहा। चुरू में 46 .40 और बीकानेर में 46.20 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान जयपुर, बीकानेर, कोटा और अजमेर डिविजन के अंतर्गत दूरदराज के इलाकों में आंधी या हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिन में पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ तथा मध्य महाराष्ट्र पश्चिमी भागों और मराठवाड़ा में गर्मी की स्थिति बनी रहेगी।