जेई ने मीटर चेकिंग के  बहाने महिला से किया बलात्कार का प्रयास

  योगी सरकार के रामराज्य को कलंकित करने में जुटे बिजली विभाग के मातहत जेई ने बिजली मीटर चेकिंग के नाम पर महिला से बलात्कार का प्रयास किया।मामले की तहरीर पुलिस को दी गयी है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली शहर के मोहल्ला आशानगर में एक अधिवक्ता के घर पर मीटर बिजली चेकिंग के लिए घर में घुसे जेई ने वहां मौजूद महिला किरायेदार से रेप का असफल प्रयास किया।जानकारी करने पर अधिवक्ता ने बताया कि मैं पूरे परिवार सहित गांव गया था इसी बीच आशा नगर पावर हाउस में तैनात जेई बिजली मीटर का लोड चेक करने घर पर आए और मेरी किराएदार नाम अज्ञात निवासी थाना लोनार जो कि काफी अरसे से मेरे घर पर किरायेदार के रूप में रह रही है उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
     बताया कि घटना के बाद पीड़िता ने फोन पर मुझे जानकारी दी।वह मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली व पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर महिला के साथ जेई द्वारा किए गए घटना अपराध पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने व महिला को न्याय दिलाने की मांग की।