अतुल ज्वैलर्स में महिलाओं की चोरी कैमरे में कैद


हरदोई- शहर के सिनेमा रोड स्थित अतुल ज्वैलर्स को महिलाओं के एक गैंग ने लाखों का चूना लगाया। हालाँकि महिला चोरों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है।


दरअसल कल मंगलवार की करीब पौने 07 बजे 02 महिलाएं अतुल ज्वैलर्स के गोल्ड शोरूम में दाखिल होती है, उनके द्वारा सोने के कंगन देखे जाते हैं, इसी दौरान लाल कपड़े पहने महिला कुछ कंगन अपने कपड़ों में छुपा लेती है।
शोरूम बंद होने के समय जब बिक्री और बचत का ब्यौरा देखा गया तो सोने के कंगन गायब होने की बात सामने आई। सीसीटीवी देखा गया तो उक्त महिलाओं की करतुत बेनकाब हुई। उनके द्वारा कंगन चोरी का पूरा कारनामा सीसीटीवी में कैद हुआ। शोरूम के मालिक ने बताया कि चोर महिलाओं ने करीब डेढ़ लाख का चूना लगाया है।


बताया जाता है कि उक्त माहिलाओं द्वारा बीते नवम्बर में काशीनाथ सेठ सर्राफ की दुकान में भी चोरी का कृत्य किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर माहिलाओं को गिरफ्तार करने की बात कही है ।