बावन (हरदोई)- जॉइंट मजिस्ट्रेट एकता सिंह को विकास खंड टोडरपुर के बीडीओ का कार्यभार सौंपा है। जिसके बाद उन्होंने ब्लाक पर तैनात कर्मियों को विकास कार्यो में तेजी लाने के लिए कहा । साथ ही पात्र लोगो को हर एक योजना का लाभ देने के लिए भी बताया। विभाग की योजनाओं-कार्यक्रमों, विकास, निर्माण कार्यों में सक्रियता लाने की बात बोली ।
उन्होंने प्रत्येक दिन दस बजे से बारह बजे तक जनता की समस्याओं को सुनने के लिए नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दिया है उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को सार्वजनिक जमीन पर हुए अतिक्रमण की पहचान करने व उसे खाली कराए जाने का निर्देश भी दिए । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ग्रामीणों से जल निकासी, शौचालय, बिजली, पात्र गृहस्थी, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास आदि के बारे में जानकारी ली।