बालिका से दुष्कर्म का आरोपी सुरसा तिराहे से गिरफ्तार

              हरदोई- पांच दिन पहले एक बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी को हरदोई की सुरसा पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है।युवक ने घर में अकेली पाकर बालिका को खेत में उठाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थी।
             सुरसा थाना इलाके के एक गांव निवासी एक नाबालिक लड़की 24 नवंबर को अपने घर मे अकेली थी।बताया जाता है कि इस बीच एक युवक जाहिद पुत्र पप्पू निवासी बैरिया थाना सुरसा लड़की को अकेली पाकर उसके घर में घुस गया था और उसे उठाकर खेतों की तरफ ले जाकर वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था।
               बालिका जब घर आई और मामले से परिजनों को अवगत कराया तो पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचे जहां युवक के विरुद्ध दुष्कर्म व पास्को एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।आलोक प्रियदर्शी एसपी ने बताया सुरसा पुलिस को जानकारी लगी कि आरोपी युवक सुरसा तिराहे के पास मौजूद है तो पुलिस ने दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजा जा रहा है।