दरवाजे से दबंग चोरी कर ले गए भैंस

            मल्लावाँ (हरदोई)- कोतवाली क्षेत्र के गांव मुर्तजाकुल्लीपुर मे बीस दिन पूर्व बीडीसी सदस्य के पति की दबंगो ने पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद बीते बुधवार की रात दबंगो ने भैस चोरी कर ली है। अभी चार आरोपी फरार चल रहे है जिससे पीडिता का परिवार दहशत मे है।
             बीडीसी सदस्य अनीता ने बताया कि बीती 4 नवम्बर को गांव के ही रहने वाले अकबर व उसके चार पुत्रों ने पति हरिश्चन्द्र को मारापीटा था । जिसके बाद इलाज के दौरान लखनऊ मे मौत हो गयी थी। जिसमे पुलिस ने निर्देश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और अकबर व उसके तीन पुत्र राजू, श्यामू व सतीश फरार है। बीते बुधवार की रात 12 बजे दबंगो ने घर के दरवाजे पर बंधी सत्तर हजार कीमत की भैंस खोल ले गये है। जिसकी तहरीर कोतवाली मे पीडिता ने दी है। वही फरार चल रहे आरोपियो के कारण पीडित परिवार ने उच्चाधिकारियो से गिरफ्तारी की मांग की है। इस बावत कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। फोर्स भेजा है जांच की जा रही है और फरार आरोपी गांव मे नहीं है जबकि गांव मे फोर्स तैनात किया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।