मान्यताप्राप्त पत्रकार मनोज तिवारी ने बालामऊ जं० रेलवे स्टेशन के निकट ओवर ब्रिज बनवाने के लिये प्रधानमंत्री कार्यालय व आला अधिकारियों को लिखा पत्र

जनपद हरदोई के वरिष्ठ व मान्यताप्राप्त पत्रकार मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए कछौना कस्बे के विकास मे बाधक व जन समस्याओं का कारण बने रेलवे फाटक पर लगने वाले भीषण जाम व घोर परेशानी का मुद्दा उठाते हुए ओवर ब्रिज बनवाने के लिये पत्र लिखा।

ज्ञात हो कि बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के निकट कछौना-कोथावाँ-बेनीगंज रोड कछौना कस्बे मे ही रेलवे लाइन को पार करती है। यह रोड बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के करीब से गुजरी है। उत्तर रेलवे का लखनऊ-दिल्ली रेलवे रूट अत्यंत व्यस्त मार्गों मे से एक है। इसलिये कभी-कभी सड़क-यात्रियों को रेलवे फाटक बन्द होने के कारण घण्टों खड़े रहना पड़ता है। उक्त सड़क मार्ग भी दो लाख के करीब आबादी को जोड़ने वाला मार्ग है, इसलिये इस पर भीड़ का होना स्वाभाविक है। श्री तिवारी क्षेत्र के ही बघुआमऊ गाँव के मूल निवासी हैं, इसलिये क्षेत्र की समस्याओं से भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने सामान्यजन व व्यवसायियों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे लाइन के ऊपर से ओवर ब्रिज बनवाने के लिये प्रधानमंत्री कार्यालय व आला अधिकारियों को पत्र लिखा।

इस पत्र के जवाब मे मनोज तिवारी को अवगत कराया गया कि रेलवे की रिजर्व सीमा पर पुल सम्भव है, लेकिन अतिक्रमण के कारण रेलवे सीमा के बाहर सिविल क्षेत्र में सम्भव नही है। अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार अनुरोध किया गया लेकिन कोई प्रतिक्रिया रेलवे को अब तक न मिल सकी।