*रामू बाजपेयी*
======================
पाली(हरदोई)-जैसे जैसे चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है बैसे बैसे भाजपा भी अपनी पूरी कोशिश कर रही है कि 2019 के चुनाव फिर से सत्ता हासिल की जाए।
शनिवार को पाली नगर से कमल संदेश यात्रा मे शामिल होने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल संयोजक अनुज पाण्डेय एवं भाजपा नेता शिवम तिवारी आकाश गुप्ता आशुतोष मिश्र के नेतृत्व मे दर्जनो दो पहिया वाहनों के साथ कमल संदेश यात्रा मे शामिल होने के लिए सवायजपुर के लिए रवाना हुए।
विधान सभा प्रभारी आलोक शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम ले आयोजन का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की मजबूती को दिखाना था । श्री शुक्ल ने कहा कि कुछ विपक्षी दल आरोप लगा रहे थे की भाजपा के पास सत्ता में आने के बाद जनसमूह नही है उसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उन्होंने बताया कि भाजपा सत्ता में आने के बाद और मजबूत हुई है। इस अवसर पर शिवानंद मिश्रा, प्रियम अग्निहोत्री ,अमित अग्निहोत्री ,अंकित अग्निहोत्री, शिवम बाजपेई,राजा कश्यप, भवानी, देवेश बाजपेई, नीरज कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।