यूपी के कौशांबी जिले की मंझनपुर मुख्यालय मदरसा दारुल उलूम एहसानिया प्रांगण में गरीब असहाय विकलांग वृद्धजनों को मुख्य अतिथि कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने कंबल व स्वेटर का वितरण किया कंबल स्वेटर पाते ही लोगों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कौशांबी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता भंडार सहित समस्त विद्यालयों के प्रबंधक प्रधानाचार्य व शिक्षक गण उपस्थित रहे। इस दौरान सांसद विनोद सोनकर ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित जनसमूह को अवगत भी कराया।
मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट