चौकी वालों की सरपरस्ती में छेकवा घाट पर गरज रही है अवैध जेसीबी

👉गुलौली चौकी के छेकवा घाट के नजदीक चल रहा है अवैध कारोबार

👉सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए का राजस्व चूना लगा रहा है वर्दीधारी

कौशाम्बी जिले में लाल बजरी वाली बालू जहां बड़े राजस्व को देने का काम कर रही है। वही यही बालू अवैध माफिया को भी फलने फूलने का पूरा मौका दे रही है, यही नहीं पैसे की लालच में यह बालू अब खाकी वर्दी को भी दागदार कर रही है। ताजा मामला कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली चौकी के पास स्थित छेकवा घाट का बताया जा रहा है। जहां पुलिस की परमिशन पर प्रतिदिन जेसीबी दहाड़ रही है । मामले की शिकायत पूर्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से किया था लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुई। जिससे अब लोगों के मन में सवाल गूंज रहे हैं कि आखिर कैसे बिना पट्टे की खुलेआम अवैध खनन हो रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर स्थानीय पुलिस के परमिशन पर जेसीबी से खुलेआम ट्रैक्टरों व ट्रकों में बांग्ला दी जाती है। जबकि इस घाट अभी तक किसी प्रकार का सरकारी पट्टा नहीं हुआ है लोगों का कहना है। कि प्रतिदिन लाखों रुपए की बालू बेची जा रही है जिसमें स्थानीय माफिया यादव जी के साथ पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। यह मामले की जांच पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई जाए तो चौकी इंचार्ज का मामले में नपना तय है।