भवानीमंडी के कवि राजेश पुरोहित को काव्य गौरव सम्मान से किया सम्मानित

वाराणसी:- अनंत आकाश हिन्दी साहित्य संसद राष्ट्रीय मंच वाराणसी उत्तर प्रदेश द्वारा तीस नवम्बर को आयोजित ऑनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शानदार काव्य पाठ करने एवं उत्कृष्ट रचना धर्मिता हेतु भवानीमंडी जिला झालावाड राजस्थान के सुप्रसिद्ध कवि एवम साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को काव्य गौरव सम्मान से समान्नित किया गया।

पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय मंच द्वारा 18 दिसम्बर को आयोजित ऑनलाइन सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय मंच के अध्यक्ष रामनाथ साहू ननकी सचिव डॉक्टर साधना सिंह के कर कमलों से प्रदान किया गया।