हरदोई- आज विश्व अल्जाइमर्स दिवस पर जिला पुरूष चिकित्सालय से आयोजित रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी एस0के0 रावत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं चिकित्सकों आदि को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि अधिकतर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें शराब एवं ड्रग्स की वजह से होती है। उन्होने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि शराब एवं ड्रग्स के सेवन से बचें और परिवार के साथ एक खुशहाल जीवन जियें।
श्री रावत ने कहा कि व्यसन: लत:की वजह से व्यक्ति में बेचैनी, अनियंत्रित मूड और आवेगों को नियंत्रित करने की कमी हो जाती है तथा गड़बड़ियां होने लगती है, इसलिए मानसिक रोग वाले व्यक्ति उपचार और परिवार व दोस्तों का प्यार व सहारा लेते हुए सुकून भरा जीवन जियें।