हरदोई- समय पर राशन ना मिलने और बदले में अपशब्द कहने पर आक्रोशित हुए ग्रामवासियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया बाद में जिलाधिकारी कार्यालय को मांग पत्र सौंपकर राशन वितरण की समीक्षा और निरीक्षण कराए जाने की मांग की। सरकारी राशन की दुकान पर समय से राशन न मिलने से नाराज हुए ग्राम पंचायत शाहपुर बिनौरा के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया बाद में प्रार्थना पत्र के माध्यम से राशन वितरण की जांच कराए जाने की मांग की । ग्रामीणों का कहना है कि राशन और मिट्टी के तेल वितरण की बाबत पूछने पर कोटेदार गाली-गलौच करता है और किसी केस में फंसा देने की धमकी देता है । जिस से ग्रामीणों में कोटेदार के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है । इस मौके पर कमलेश कुमार गिरजापति, समीर, रंजीत पाल, विशेश्वर, रामनिवास, रामसेवक, रामपाल, लाल बहादुर, रामशरण, अमित, लक्ष्मण, संतोष, राजेंद्र, महेंद्र, लालजीत सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।