ड्यूटी पर नशे में धुत मिले खाकी के पहरेदार

एएसपी ने कहा जांच कराकर करायेंगे कार्यवाही

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की महत्वपूर्ण योजना यूपी 100 के पुलिस कर्मी अब पूरी तरह से बेखौफ होकर काम कर रहे है।सड़क के यह पहरेदार अब ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में धुत नजर आते है।हरदोई में ऐसे ही एक पुलिस कर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर एएसपी ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।
यों तो पुलिस समाज को अपराध और अपराधियों से बचाने का कार्य करती है लेकिन जब बात हो नशे की तो इसमें पुलिस भी पीछे नहीं है।अखिलेश सरकार के समय में शुरु की गई डायल 100 की सेवा जनता की सुरक्षा के लिए थी लेकिन वर्तमान में ये गाड़ियां पुलिस की अय्याशी का साधन बन चुकी हैं कुछ ऐसा ही वाकया रात में शहर कोतवाली के गेट पर देखने को मिला जहां पर डायल 100 की बोलेरो  गाड़ी में सिपाही जिसके कंधों पर नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है जो नशे में धुत पड़ा था और उस गाड़ी का चालक इस तरह परेशान था कि वह करे तो क्या करे कहीं।चालक कही इधर जाता तो कहीं उधर।चालक गाड़ी को कोतवाली के अंदर भी ले गया इस उम्मीद में की सायद कोई उच्च अधिकारी उसकी ऐसी विषम परिस्थिति से छुटकारा दिला सके लेकिन वह वहां से भी मायूस लौट कर आ गया।अब सवाल यह उठता है कि उस डायल 100 गाड़ी के रूट चार्ट के अनुसार यदि कोई घटना घटित हो जाती होगी तो कैसे वह शराबी सिपाही स्थिति को संभालता होगा जिसे खुद एक सहारे की जरूरत है।यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।इस मामले में एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहाकि मामला संज्ञान में आया है मामले की जांच कराई जाएगी उसके बाद कार्यवाही भी की जाएगी।