आज तिथि २१ मार्च २०२२ के मुख्य समाचार

  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ दूसरी भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्चुअल शिखर बैठक की। उन्‍होंने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलों पर हुई प्रगति की समीक्षा की।
  • राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
  • मणिपुर में भाजपा नेता एन. बीरेन सिंह ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी और गोवा में प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री होंगे।
  • दक्षिण चीन के गुआंग्शी ज़ुआंग स्वायत्त क्षेत्र में चीन का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्‍त। इसमें 132 लोग सवार थे।
  • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दुर्घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया।
  • दुबई में विश्‍व पैरा एथेलेटिक्‍स ग्रा-प्री चैम्पियनशिप शुरू।