उदयपुर के कृष्णा मन्दिर स्कूल में हुआ महफ़िल-ए -शायरी का आयोजन

भवानीमंडी:- मधुशाला साहित्यिक परिवार एवं टीम टिमाते सितारे राष्ट्रीय साहित्यिक संगठन के सयुक्त तत्वावधान में एक विशाल साहित्यिक संध्या महफ़िल-ए -शायरी का आयोजन उदयपुर के कृष्णा मन्दिर स्कूल में बड़े हर्षोल्लास से किया गया। अध्यक्षता पी.एल.बामनिया जी ने की । मुख्य अतिथि ओमान फारुख रहे विशिष्ट अतिथि श्याम मठपाल जी रहे ।

दीपा पन्त शीतल जी ने सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की राहुल सेठ ने गजलो के रंग सजाएं, महावीर जैन शायरी का जादू बिखेरा, कानोड़ से पधारे कमलेश जी की जादुई आवाज ने सबका मन मोहा कन्हैया दीवाना ओर डॉक्टर कैलाश जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन दीपेश पालीवाल ने किया। ओर इसी दौरान साहित्य के वर्तमान परिपेक्ष्य पर चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी साथियों को गजल श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। मधुशाला के मीडिया प्रभारी ने सम्मानित होने वाले रचनाकारों को बधाई दी।