कछौना(हरदोई): गुरुवार को बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कार्यरत आरपीएफ प्रभारी राम गोपाल सिंह को उनके सेवानिवृत्त होने पर आयोजित कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी गई। सेवानिवृत्त के मौके पर सभी ने उनके कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किसी को परेशान नहीं होना पड़ा। वह सदैव सभी को संतुष्ट करने की कोशिश करते रहे। प्रभारी निरीक्षक आर.जी. सिंह ने बताया कि उनकी पहली पोस्टिंग 1 जनवरी 1978 को कांस्टेबल पद पर हुई थी। अपने कार्यकाल के अंतिम कार्यस्थल बालामऊ जंक्शन में वह 3 मार्च 2017 से अपनी सेवाएं दे रहे थे।उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि रेलवे सुरक्षा बल की ड्यूटी बहुत ही जिम्मेदारी से भरी होती है। कभी-कभी ज्यादा काम के बोझ से हम लोग यात्रियों से अच्छा व्यवहार नहीं कर पाते हैं इसका बाद में स्वयं में खेद महसूस होता है। आरपीएफ स्टाफ ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मूल रूप से रुड़की(उत्तराखंड) के रहने वाले श्री सिंह अपने सरल स्वभाव के लिए सदैव याद रहेंगे।
सेवानिवृत्ति के इस कार्यक्रम के अवसर पर हरदोई आरपीएफ प्रभारी योगेश कुमार यादव, संडीला प्रभारी ए.के. यादव, बालामऊ जीआरपी प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ऋषि पाल सिंह, हेड कांस्टेबल रियासत अली, अरविंद यादव, विवेक सिंह, शेखर सरोज, केशव प्रसाद सहित आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ एवं कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता