हरदोई के बावन कस्बे में प्रस्तावित चारागाह की 100 बीघे की ज़मीन का गोशाला हेतु हुआ भूमि पूजन

बावन हरदोई- उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक गांव मे गोशाला के निर्माण हेतु हरदोई के बावन में चारागाह की भूमि पर भूमिपूजन हुआ, जिसमें छुट्टा जानवर रखने के इंतजाम किये जायेंगे । क्योंकि छुट्टा जानवर से किसान बहुत परेशान है । इसी को देखते हुये प्रदेश सरकार का फरमान है कि हर गांव में गोशाला का निर्माण हो ।

सड़क पर आवारा गोवंश

इसी कड़ी में हरदोई के बावन कस्बे में चारागाह की 100 बीघे की प्रस्तावित भूमि पर गोशाला का निर्माण होना है । जिससे किसानों की परेशानी खत्म हो सके और किसानों की फसल आवारा पशुओं द्वारा नष्ट न हो । जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे ने शासन के मंशानुरूप अधिकारियो को मीटिंग के दौरान गोशाला निर्माण में कोई कोताही न बरतने के निर्देश दिये थे । गोशाला का निर्माण होने से क्षेत्रीय किसानों को इसका सीधे तौर पर लाभ मिलेगा । उनकी फसल छुट्टा जानवरो के चक्कर मे बर्बाद न होगी और आज जो किसान पूरी रात जागकर अपनी फसल को बचा रहा है वह चैन की नींद अपने घरो मे पूरी करेगा । उसकी फसल सुरक्षित रहेगी यही शासन की प्राथमिकता है । इस मौके पर सदर एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता , जेई संजीव दीक्षित , प्रधानपति सैयद अनीसुल हसन , लेखपाल राजकिशोर मिश्रा , शकूर खां , शशिकांत वाजपेई , अली अहमद खां , संदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे ।