गुजरात में पहले चरण के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान हुआ। लगभग 60 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए। ये जिले कच्छ, सौराष्ट्र क्षेत्र से लेकर दक्षिण गुजरात तक फैले हुए हैं। इस चरण में मतदान के लिए कुल 25 हजार 430 मतदान केंद्र बनाए गए थे। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पहली बार आधे मतदान केंद्रों पर लाइव वेब कास्टिंग की गई।
बताते चलें कि स्वतंत्र निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे।