कछौना-हरदोई- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मजदूरी के दौरान बीमार हुए युवक की घर वापसी आने के दौरान ट्रेन में ही मौत हो गई मृतक के साथ आ रहे युवक ने शव को रेलवे पुलिस के हवाले कर पारेजनों को सूचना दी।
शनिवार करीब 11:30 बजे 3308 धनबाद फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस मे किसी युवक कि मृत होने की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी सूचना पर पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में जीआरपी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
मृतक के साथ लुधियाना से आ रहे आशीष पुत्र सुरेश निवासी बुड्डनपुर थाना मल्लावां ने बताया की मृतक श्याम बिहारी 42 पुत्र स्वर्गीय हीरालाल नोन खारा थाना सांडी का रहने वाला था जोकि लुधियाना में उसके साथ में ही मजदूरी करता था मजदूरी के दौरान वही बीमारी की चपेट में आ गया जिसके चलते वह इलाज कराने अपने घर वापस आ रहा था हरदोई स्टेशन के पहले अचानक श्याम बिहारी की हालत गंभीर हो गयी जिसके चलते उसे बालामऊ रेलवे स्टेशन पर जी आर पी एफ की मदद से उतरवाया गया।तब तक वह अपनी अंतिम सांस ले चुका था जीआरपी प्रभारी ब्रिजेश सिंह ने बताया की बीमारी के कारण युवक की मौत हुई है जिसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।