टडियावां थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप से डीजल भरवा कर जा रहा मजदूर अचानक रास्ते में सड़क हादसे का शिकार हो गया। जख्मी हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा है।
पिहानी थाना के छतैया निवासी खजांची सोनीपत में मजदूरी करता था। 26 अप्रैल को घर आया था। परिजनों के मुताबिक 27 अप्रैल को टडियावां थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए गया था। वहीं से आते समय टंकी के निकट ही एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
जिससे जख्मी हो गया। जख्मी होने पर उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर देर रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पांच भाइयों में सबसे छोटा था। मेहनत मजदूरी करके परिवार के भरण पोषण में सहयोग करता था।