दिव्यांग भाइयों पर उनके ही भाइयों ने किया अत्याचार, जमीन छीनकर घर से भगाया

पांच साल से मल्लावां थाने के चक्कर लगा रहे थे दिव्यांग भाई, पीड़ित दिव्यांग पहुंचे एसपी आफिस, एसपी ने दिए मल्लावां पुलिस को कार्यवाई के आदेश

              हरदोई- एक भाई राम ने अपने भाई भरत के लिए अयोध्या का राजपाट त्याग दिया था और वन को चले गए थे लेकिन कलयुग के भाई ने अपने ही दिव्यांग भाइयों पर कहर बरपा दिया। उनकी जमीन कब्जा कर ली और प्रताड़ित कर रहे है। आरोप है कि वह लोग जब पुलिस के पास जाते है तो उन्हें अपमानित कर भगा दिया जाता है। दोनों विकलांग एसपी आफिस पहुंचे और मामले की शिकायत की। एसपी ने मामले में कोतवाली पुलिस को कार्यवाई के आदेश दिए है।
         एसपी आफिस पहुंचे यह दिव्यांग है परमेश्वर व बाबूराम निवासी बख्खापुरवा मजरा बेरिया नजीरपुर मल्लावां के। यह किसी दबंग से प्रताड़ित नही बल्कि कलयुग के राम यानी अपने ही भाई रामनारायण व रामभजन से प्रताड़ित है। इनके आरोप है कि बाबूराम की शादी नही हुई थी तो उसने अपने हिस्से की जमीन परमेश्वर की पत्नी प्रेमा देवी के नाम बैनामा कर दी और उन्ही के पास रहता है वही उसकी परवरिश करती है।
           आरोप है कि रामनारायण रामभजन उनके सगे भाई है और दोनों उसकी जमीन कर कब्जा कर चुके है और खाली करने की बात जब कही जाती है तो यह लोग दिव्यांगता का फायदा उठाकर प्रताड़ित कर धमकी देते है। जब वह लोग पुलिस के पास जाते है तो मल्लावां कोतवाल उन्हें गाली देकर भगा देते है। वह लोग कई सालों से ऐसे ही भटक रहे है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले में कार्यवाई के आदेश दिए है।