हरदोई कछौना :सोमवार को प्रथम ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर यूजे इंटरनेशनल स्थल बालामऊ (हरदोई) में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें हरदोई ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव पंकज कुमार ने बताया कि यह खेल मार्शल आर्ट की एक शाखा है जिसमें किक से एक खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ी पर प्रहार करता है ।
यह खेल एक अनुशासित खेल है। जो महिलाओं व बालिकाओं की आत्मरक्षा का एक सशक्त माध्यम है। प्रेस वार्ता के दौरान हरदोई ताइक्वांडो एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जनपद में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसका आयोजन दिनांक 27 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है यह प्रतियोगिता हरदोई जनपद के बालामऊ यूजे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की जाएगी, जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अंजू बाला जी होंगी। इस प्रतियोगिता के आयोजन के माध्यम से जनपद के युवाओं में इस खेल से प्रति रुचि बढ़ेगी और इस खेल के माध्यम से बालिकाएं आत्मरक्षा के साथ साथ अपना भविष्य बना सकती हैं। इस बैठक में हरदोई ताइक्वांडो एसोसियन के रोहित भारती, विशाल राठौर, मोहम्मद हबीब आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट *पीडी गुप्त*