कौशांबी : चायल तहसील के विशाला गांव में एक बीमार को इलाज के बहाने रजिस्ट्री ऑफिस ले जाकर धोखे से 10 बिस्वा का बैनामा करवा लिया गया। बैनामे की धन राशि दो लाख का फर्जी चेक देकर पति पत्नी ने जमीन नाम करवा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है। विशाला निवासी शोभा लाल पुत्र मुन्नालाल 70 वर्षीय वृद्ध बीमार है। उसके नाम गाटा संख्या 565 में स्थित .171 हितेश का गांव के शिव बाबू व उसकी पत्नी साधना शोभालाल को इलाज के बहाने 25/8/2030 को ले जाकर चायल तहसील में 10 बिस्वा जमीन का 200000 का फर्जी चेक देकर बैनामा करा लिया गया परिजनों को जानकारी हुई तो पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई ।