चौदह जनवरी तक बढ़ाई गई स्कूलोँ में छुट्टी

            जिले में बढ़ रही शीत लहर को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गयी है। बेसिक शिक्षाधिकारी मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने बताया कि जिलाधिकारी पुलकित खरे के आदेश पर सर्दी के सितम को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी बोर्डों से संचालित स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने यह भी आदेश जारी किए है कि शिक्षक-शिक्षिकायें स्कूल जाएंगे।

आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे ठिठुरेंगे


जिले में शीत लहर का सितम जारी है और ऐसे में कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए है । लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले मासूमों को केंद्रों पर ठंड में ठिठुर कर जाना होगा। सवाल है कि क्या आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को ठंड नहीं लगती है ।