किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नीति आयोग के सम्मेलन में विचार-विमर्श किया । देश के जाने-माने अर्थशात्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ आगे की रणनीति बनाने के लिए श्री मोदी ने चर्चा की । किसानों की आमदनी बढ़ाने के तौर-तरीकों पर विशेष रूप मन्थन हुआ जिससे देश के आर्थिक ढांचे को और मजबूत किया जा सके । इस सम्मेलन के दौरान विचार-विमर्श सत्र में चालीस से अधिक अर्थशात्रियों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बाद में जानकारी देते हुए बताया कि श्री मोदी ने विशेषज्ञों और अर्थशास्त्रियों के साथ बातचीत की, जिन्होंने कृषि और ग्रामीण विकास, शहरी विकास, आधारभूत ढांचा और संपर्क, रोजगार, विनिर्माण और निर्यात, स्वास्थ्य और शिक्षा तथा अर्थव्यवस्था में व्यापक स्तर पर संतुलन जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
Related Articles
अतिवृष्टि से खेत खलिहानों की भयंकर तबाही, किसानों पर ढाया कहर
October 21, 2021
0
शपथ ग्रहण समारोह में बोले सपा नेता नरेश अग्रवाल, प्रधानमंत्री को अपशब्द कहना ठीक नहीं
December 12, 2017
0
क्रोधित किसानों ने सण्डीला में लखनऊ – हरदोई हाइवे किया जाम
October 16, 2018
0