बरसात के बाद सर्द हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, कहीं-कहीं गिरे ओले, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

             मौसम के फिर से करवट बदलते ही आसमान से आफत बरस पड़ी है। सोमवार को कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे गेहूं, सरसों समेत तमाम फसलों को भारी नुकसान पहुंचा हैं। तीन दिनों तक मौसम के इसी तरह अनिश्चितता के साये में रहने का अनुमान है।  एक ओर जहाँ किसान संकट में फंस गए हैं, वहीं बर्फीली हवाओं से सर्दी भी बढ़ी है।
            हरदोई में सोमवार को अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया, लेकिन कई दिनों बाद आसमान में लौटे बादल इस बार और भी ज्यादा नुकसान साथ लेकर आए। शहंर में तो हंल्की बरसात के बाद ही बादल छंट गए, लेकिन आसपास के गांव में हंल्की बरसात के साथ ओले गिरे।इससे गेहूंं व सरसों के अलावा सब्जियों की फसलों में भारी नुकसान पहुंचा हैं। चिंता इस बात की हैं कि अभी तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे। ऐसे में नुकसान और भी ज्यादा बढ़ सकता हैं।हालांकि किसान पानी को फायदेमंद मना रहे है लेकिन ओले और सर्द हवाओं को नुकसान दायक भी बता रहे है।
           खेतों में खड़ी गेहूंं, सरसों व जौ की फसलों पर ओले गिरते देख किसान सहम गए हैं। बारिश व तेज हवा से काफी नुकसान की आशंका जताई गई है। वहीं तेज बर्फीली हवाओं ने सभी को बेहाल कर दिया। कोहरा कम रहा पर तेज बर्फीली हवाओं ने जिले को कंपा दिया। ठंड का दिन होने के कारण देर तक लोग रजाइयों में दुबके रहे। दोपहर में भी सर्द हवाओं से लोग कांपते रहे। वहीं जरूरी काम से निकले लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले, इसके बाद भी वह कांपते नजर आए। मौसम के जानकारों के मुताबिक सर्दी अभी कई दिनों तक ऐसे ही होगी। सर्दी से बचाव करते रहें।