त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव, सभी दलों के बड़े नेताओं ने कल कीं ताबड़तोड़ रैलियां

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में तेजी आ रही है। सभी दलों के बड़े नेताओं ने कल ताबड़तोड़ रैलियां कीं। अगरतला में मीडिया से बात करते हुए श्री जेटली ने कहा कि त्रिपुरा के लोग वास्‍तव में पारंपरिक राजनीतिक दलों के खिलाफ विद्रोह कर चुके हैं जबकि मोहनपुर, चोमुनु और तेलियामुरा में रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगर भाजपा सत्‍ता में आती है तो पांच साल त्रिपुरा आदर्श राज्‍य बन जाएगा ।

केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने आज बागमा और गोलाघाटी और राज नगर निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियां की । तो दूसरी तरफ अगरतला मत क्षेत्र में रैली करते हुए मुख्‍यमंत्री माणिक सरकार ने भाजपा आईपीएक्‍सटी पार्टी के गठबंधन को अनैतिक बताया और कहा कि वाममोर्चा राज्‍य में उनके सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्यों के आधार पर सत्‍ता में आएगी । साथ ही अगरतला में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता गोपाल चंद राय ने कहा कि राज्‍य के विकास के मामले में वाममोर्चा सरकार सभी क्षेत्रों में विफल रही है ।