इंडियन मुजाहिदीन के एक वांछित आतंकवादी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है । कल भारत नेपाल सीमा से 15 लाख रुपये के इनामी आरिज़ खान उर्फ जुनैद खान नाम के इस आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया था । अहमदाबाद, जयपुर और दिल्ली समेत कई आतंकवादी हमलों के लिए यह आतंकी जिम्मेदार है ।
आज शाम नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि 2008 के बटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए आतिफ अमीन पकड़ा गया आतंकी जुनैद सहयोगी रहा है । जुनैद मुठभेड़ में उस समय बाल-बाल बच निकला था । आतंकी जुनैद की आतंकी गतिविधियों में 165 लोग मारे गए हैं और 535 लोग घायल हुए हैं । उत्तराखंड में इन्डो-नेपाल बॉर्डर पर बनवासा से इसे गिरफ्तार किया है । मालूम हो कि जुनैद उर्फ आरिज़ खान एक एक्सपर्ट बम मेकर है ।