बघौली व पिहानी पुलिस के संयुक्त अभियान में 25 हजार का ईनामी डकैत गिरफ्तार

बघौली में हुई एक लूट में वांछित चल रहा था शातिर रत्नेश, शाहजहांपुर में हत्या समेत विभिन्न मामलों के 7 मुकदमे है दर्ज

         हरदोई– पिहानी व बघौली पुलिस की संयुक्त टीम ने डकैती के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी को पकड़ने में सफलता पाई है।यह शातिर कई सालों से फरार चल रहा था और घर आया था जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।
      एसपी आलोक प्रियदर्शी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय पहले बघौली थाना क्षेत्र में पड़ी एक डकैती में पिहानी कोतवाली इलाके के गजुआखेड़ा निवासी रत्नेश पुत्र रामभरोसे वाँछित चल रहा था और इसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित था।बताया कि पुरष्कार घोषित अपराधी पकडों अभियान के तहत पुलिस तलाश में भी लगी थी इसी बीच यह शातिर अपने घर आ गया।
        पुलिस को मुखबिर से जैसे ही इस मामले की जानकारी लगी तो बघौली व पिहानी पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर इसको गिरफ्तार कर लिया और इसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।एसपी ने बताया कि इसके विरुद्ध शाहजहांपुर में हत्या के साथ कई जगह 7 विभिन्न मामलों के मुकदमे दर्ज है।एसपी ने बताया कि शातिर को जेल भेजा गया है।