ब्यूरो हरदोई-
दैनिक जागरण में प्रकाशित समाचार जिला महिला चिकित्सालय में लगी लिफ्ट साल भर से न चलने का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि कल शाम तक स्पष्टीकरण करते हुए कहा कि अवगत कराये कि उक्त लिफ्ट कब लगायी गयी और इस पर कितना व्यय हु आ तथा अनुबंध के अनुसार मैनपावर रखने की जिम्मेदारी किसकी थी ।
जिलाधिकारी के नियमित लिफ्ट संचालन के निर्देश पर मुख्य चिकिताधिकारी द्वारा लिफ्ट मैन के रूप में आकाश व सतेन्द्र श्रीवास्तव को नियुक्ति किया गया है । जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये है कि लिफ्ट का मशीन का नियमित एवं निर्बाध रूप से संचालन किया जाये जिससे रोगियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और इस संबंध में किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नही होगी ।