यूपी के कौशाम्बी जिले में इन दिनों पंचायत चुनाव तथा होली के मद्देनजर जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर रखा है। पुलिस की मिली भगत से अपराधियों को थाना में पनाह मिल रही है। करारी थाना की पुलिस अवैध शराब कारोबारी को दिन में गिरफ्तार कर थाना ले जाती है और रात लगभग दस बजे मुचलका के आधार पर छोड़ देती है।
करारी थाना में ऐसा ही कारनामा काफी दिनों से देखने को मिल रहा है। करारी पुलिस उच्च अधिकारियों की आंख में धूल झोंक रही है।
बीती रात करारी थाना के ग्राम पंचायत तियरा जमालपुर से अवैध शराब कारोबारी को पुलिस प्रशासन गिरफ्तार कर थाना लाती है। अवैध शराब कारोबारी को रात दस बजे छोड़ दिया जाता है।कुछ दिन पहले गांव से एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ लेती है। फिर उसे भी इसी तरह से छोड़ दिया जाता है। अवैध शराब के कारोबारी कच्ची शराब बेचकर एक दूसरे से विवाद का माहौल बनाए रहते हैं। इनके खिलाफ हल्का फुल्का कार्यवाही कर पुलिस द्वारा छोड़ दिया जाता है।
कौशांबी से विजय करन की रिपोर्ट