“नर सेवा-नारायण सेवा” की सोच के साथ स्थानीय भाजपा नेताओं ने की मज़दूरों की मदद

नर सेवा नारायण सेवा की सोच के साथ भाजपा की स्थानीय इकाई ने इस आपत्तिकाल के दौरान यथाशक्ति मदद की । भाजपा जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा व भाजयुमो हरदोई अध्यक्ष आकाश सिंह के आह्वान पर कछौना में मयंक सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आज अपने घर लौट रहे प्रवासी मज़दूरों की मदद करने की दिशा में कार्य करते हुए केला, खीरा, बिस्कुट, मास्क व नंगे पांव जा रहे मजदूरों को चप्पलें वितरित की।

इस अवसर पर रामशंकर शुक्ल, जिला कार्यसमिति सदस्य ब्रम्ह कुमार सिंह, जिलामंत्री अजय शुक्ल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप दीक्षित, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा मयंक सिंह, भाजपा नेता पुनीत गुप्त, संजय सिंह, रोहित तिवारी, सुनील कश्यप, रणजीत सिंह, सलिल, अंकित शुक्ल, आदित्य, नृपेंद्र सिंह, रमन सिंह, श्याममोहन मिश्र, शशांक, शीलू, अटल सिंह, धीरज कश्यप, हर्षित टिकारी आदि कई भाजपा व भाजयुमो कछौना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।