For Complaints and Suggestions frequently contact to Editor/Director E-Mail-- editor@indianvoice24.com or Mobile: 9936943257 (WhatsApp), 9415510476

IV24 News and Entertainment

IV24 News and Entertainment

विचारणीय विषय - विशद् विश्लेषण

New song : कल तक अकेला था जहाँ पर आज मेला हो गया

  • Raghavendra Kumar Raghav – Personal Page
  • मुख्यमंत्री की नीति आयोग के उपाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न
  • वैधानिक
  • संपर्क
  • हमारे बारे में
Breaking News
  • [ November 9, 2026 ] अनुसंधान सहयोग : ईयू के रिसर्च प्रोग्राम ‘होरिज़ोन यूरोप’ का हिस्सा बनेगा भारत अन्तरराष्ट्रीय
  • [ November 8, 2026 ] दीप ज्योति – प्रेम और एकता का संदेश कविता
  • [ November 7, 2026 ] विषाक्त उत्सवधर्मिता! कविता
  • [ November 6, 2026 ] स्पेशल यू० पी० टेट परीक्षा मे हिन्दीभाषा के प्रश्नपत्र को मज़ाक़ बनाकर रख दिया गया है– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय उत्तर प्रदेश
  • [ November 5, 2026 ] ‘इबेरो-अमेरिकी सम्मेलन’ में ऑब्जर्वर देश के रूप में शामिल हुआ भारत अन्तरराष्ट्रीय
Homeअन्तरराष्ट्रीय‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की थीम के साथ जी-20 के लोगो, थीम और वेबसाइट का हुआ अनावरण

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की थीम के साथ जी-20 के लोगो, थीम और वेबसाइट का हुआ अनावरण

November 9, 2022 अन्तरराष्ट्रीय 0

Share this on WhatsApp

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया साथ ही कहा कि G-20 समूह की आगामी बैठक की मेजबानी करना भारत की आजादी के 75वें वर्ष में गौरव की बात होने के साथ देश लिए एक महान अवसर भी है। G20 और लॉजिस्टिक्स व्यवस्थाओं के बारे में वास्तविक जानकारी के अलावा, वेबसाइट का उपयोग G20 पर सूचना के भंडार के निर्माण और सेवा के लिए भी किया जाएगा। वेबसाइट में नागरिकों के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत करने के लिए एक अनुभाग शामिल है।

भारत के लिए G-20 समूह की आगामी बैठक की मेजबानी करना एक महान अवसर।

भारत के G20 प्रेसीडेंसी की थीम – ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ या ‘एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य’ पर आधारित है, जो महा उपनिषद के प्राचीन संस्कृत पाठ से लिया गया है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की थीम के साथ भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट के अनावरण के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर लिखा कि ‘चुनौतियों के बीच विकास। जीवन के लिए ग्रह समर्थक दृष्टिकोण।’ ये भारत के G20 प्रेसीडेंसी का एक शक्तिशाली संदेश है।

वेबसाइट लॉंचिंग के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आगे कहा कि जी-20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85 प्रतिशत, विश्व व्यापार का 75 प्रतिशत से अधिक और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।

G-20 देशों में दुनिया के 20 विकसित और विकासशील देश शामिल हैं। इसमें भारत समेत अमेरिका, यूके, रूस, चीन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा जैसे देश हैं। कुल मिलाकर G-20 में शामिल देशों की अर्थव्यवस्थाएं, इस दुनिया की 85 प्रतिशत जीडीपी के बराबर हैं। G-20 समिट की अध्यक्षता करने वाला भारत, कुछ अतिथि देशों को भी आमंत्रित कर रहा है। इसमें बांग्लादेश, मिस्र, मॉरीशस, नीदरलैंड, नाइजीरिया, ओमान, सिंगापुर, स्पेन और यूएई शामिल हैं।

(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)

Share this on WhatsApp
  • G20 logo
  • G20 Summit
  • globalization
  • वसुधैव कुटुम्बकम
Previous article
Next article

Related Articles

No Picture
उत्तर प्रदेश

भारत के शेरपा अमिताभ कांत ने किया विदेशी प्रतिनिधिमंडल का शानदार स्वागत

December 4, 2022 0
No Picture
अन्तरराष्ट्रीय

India will work with G-20 members to address serious issues

September 25, 2022 0
No Picture
अन्तरराष्ट्रीय

जी20 : औली युद्धाभ्यास और कोविड जैसे तमाम मुद्दों पर गंभीर चर्चा

December 3, 2022 0

Advertisement

Feature Post

  • अनुसंधान सहयोग : ईयू के रिसर्च प्रोग्राम ‘होरिज़ोन यूरोप’ का हिस्सा बनेगा भारत

    November 9, 2026 0
  • दीप ज्योति – प्रेम और एकता का संदेश

    November 8, 2026 0
  • विषाक्त उत्सवधर्मिता!

    November 7, 2026 0
  • स्पेशल यू० पी० टेट परीक्षा मे हिन्दीभाषा के प्रश्नपत्र को मज़ाक़ बनाकर रख दिया गया है– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

    November 6, 2026 0
  • ‘इबेरो-अमेरिकी सम्मेलन’ में ऑब्जर्वर देश के रूप में शामिल हुआ भारत

    November 5, 2026 0
  • सब उपमा कवि रहे जुठारी

    November 4, 2026 0
  • एकेटीयू के छात्रों ने मंगल ग्रह पर काम करने वाले एआई रोवर को डिजाइन किया

    November 3, 2026 0
  • प्रमेह (Type-2 Diabetes Mellitus) का नवीन एवं परिष्कृत चिकित्सा प्रोटोकॉल : एक नैदानिक विश्लेषण

    November 2, 2026 0
  • श्वास व्याधि (दमा) में तीव्र लक्षणों का शमन एवं स्थायी संप्राप्ति-विघटन

    November 1, 2026 0
  • मध्य प्रदेश के अभिनेता नमन सोनी को लगातार तीसरे वर्ष मिला ‘बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर 2026’ का सम्मान

    October 31, 2026 0
  • यूरोप के साथ “भारत” के गहरे होते रिश्ते

    October 29, 2026 0
  • ग्लोबल साउथ के सहयोग की अनूठी मिसाल, भारत ने अफ्रीकी देश में बनाया बांध

    October 28, 2026 0
  • वीटो एक अत्यंत गंभीर जिम्मेदारी है, न कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ साधने का कोई साधन

    October 27, 2026 0
  • त्याग, समर्पण और मर्यादा की अमर गाथा है श्रीराम और माता सीता का प्रेम

    October 25, 2026 0
  • गीत : प्रेम करो तो दिल से करो

    October 24, 2026 0
  • सऊदी अरब से 3,000 फंसे उमराह यात्रियों की वतन वापसी, भारतीय मिशन सक्रिय

    October 23, 2026 0
  • ऊर्जा साझेदारी का विस्तार : अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को बताया ‘रिफाइनिंग सुपरपावर’

    October 21, 2026 0
  • प्रतिष्ठित गीतकार पं० दयाशंकर पाण्डेय का निधन

    October 20, 2026 0
  • आरडीएसओ कॉलोनी में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुई डांडिया-गरबा नाइट

    October 19, 2026 0
  • विज्ञापन क्या है? क्यों है? किसलिए और किसके लिए है? विज्ञापन का इम्पैक्ट क्या है? विज्ञापन के क्षेत्र मे सम्भावनाएँ क्या हैं?

    October 17, 2026 0
Copyright @ Indian Voice 24
L.O.C. (League Of Citizens)
Designed By: Infinity Ventures (India) Pvt Ltd