पाकिस्‍तान आई.सी.सी. ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्वकप के फाइनल में

  पाकिस्‍तान आई.सी.सी. ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्वकप के फाइनल में पहुंच गया है। सिडनी में पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। 153 रन के लक्ष्य को पाकिस्‍तान ने पांच गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। मोहम्‍मद रिजवान ने 57 और बाबर आजम ने 53 रन की शानदार पारी खेली। इससे पहले न्यूजीलैड ने बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 152 रन बनाए।

दूसरे सेमीफाइनल में कल एडिलेड में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। फाइनल रविवार को मेलबर्न में खेला जाएगा