कौशाम्बी : पूरे जिले के कल कारखानों, उद्योग धंधे, फैक्ट्रियों में आज विश्वकर्मा जयंती का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विश्वकर्मा जयंती पर उद्योग धंधे कल कारखाने और फैक्ट्री पूरी तरह से बंद रहे। इस मौके पर तमाम स्थानों पर विश्वकर्मा भगवान को पूजा करने के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया।
यूपी के कौशाम्बी जिले के कमासिन चौराहे पर दुकानों के मिस्त्री, कारीगरों,कर्मचारियों ने विश्वकर्मा पूजा को हर्षोल्लास के साथ मनाया। आज के दिन सभी कारीगर, मशीनरी कर्मचारी बड़े बड़े प्रतिष्ठान तथा दुकानों में प्रयोग होने वाले समस्त औजारों को साफ सफाई कर विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण कराया गया।
पूजा अर्चना करने के बाद पूजा में शामिल होने के लिए आए हुए अतिथियों का स्वागत, सत्कार तथा एक दूसरे को विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में बधाईयां दी गई।