हरदोई- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 में जयंती कार्यक्रम के अवसर पर कांग्रेस की जिला इकाई द्वारा विचार गोष्ठी एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ तिकुनिया पार्क स्थिति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर यात्रा का शुभारंभ किया गया । शहर के जेल रोड पे प्रभात फेरी के माध्यम से यात्रा का समापन अंबेडकर अंबेडकर पार्क पर किया गया।यात्रा व विचार गोष्ठी का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह लोध के नेतृत्व में हुआ।
जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने कहा की गांधी जी एक विचारधारा है और विचारधाराएं कभी समाप्त नही हो सकती गांधी जी देश की आज़ादी के असली हीरो थे वह सदैव सत्य ,अहिंसा के मार्ग पर चले और अपनी सत्य की ताकत से अग्रेज़ो को देश से भगाया।शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ला ने कहा कि गांधी जी हम सभी के दिलो में जिंदा है उनके दिखाए रास्ते पे हम सभी जन चल रहे है और आज देश उनका बलिदान और त्याग कर रहा याद कर रहा है।
मीडिया प्रभारी/महासचिव भुटटो मिया ने कहा कि गांधी जी ने कहा कि हमेशा हमे गांधी जी द्वारा दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए चाहे परिस्थितिया कैसी भी हो। NSUI जिलाध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हम बापू के सादा जीवन और उच्च विचार के सिद्धांत पर अडिग रहते हुए भारत को स्वालंबी एवं प्रगतशील बनाने की दिशा में शतत प्रयास करेंगे व गांधी जी ने हमेशा देश विरोधी ताकतों को अहिंसा व प्यार से देश से भगाया!
सुनीता देवी अध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस कमेटी सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ओमेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष,श्रीमती कुसुम अग्रवाल चेयरमैन सोशल मीडिया कोऑर्डिनेशन हरदोई, ठाकुर गोविंद सिंह महासचिव, शिव कुमार गुप्ता पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका, वृंदावन बिहारी श्रीवास्तव जिला महासचिव आमिर अहमद जिला महासचिव, श्याम प्रकाश त्रिपाठी ब्लॉक अध्यक्ष ,राजेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष , प्रमोद सिंह जिला अध्यक्ष सेवादल, पवन गुप्ता पूनम देवी शहर उपाध्यक्ष ,राम प्रकाश अग्रवाल सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ,विजय दीक्षित ब्लॉक अध्यक्ष 52, अजय शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष सुरसा आदि लोग यात्रा में शामिल हुए।