कांग्रेस का चरित्र ठीक नही इसीलिए बौखलाई है – केशव मौर्य

हरदोई- विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी सरकार के कार्यों का बखान किया और अन्य दलों पर बिना नाम लिए निशाना साधा।केशव मौर्य ने कहाकि जब हमने विकास नही किया तो गठबंधन की बात क्यों,अकेले चुनाव लड़ने का साहस क्यों नही किया जा रहा।कहाकि उनकी पार्टी का नारा है कि 100 में 60 हमारा है 40 में बटवारा है।कहाकि गठबंधन चाहे जितना कर लो लेकिन गठबंधन वाले नेता मंच पर राह जाएंगे और जनता भाजपा के साथ चली जायेगी।


      डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सवायजपुर में भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचे। यहां उन्होंने 104 करोड़ रुपये की लागत से 25 कामों के शिलान्यास लोकार्पण किये।उन्होंने बहुप्रतीक्षित अर्जुनपुर पुल के लिए भी स्वीकृति दी।यहा उन्होंने सपा बसपा पर निशाना साधा और कहाकि मोदी और योगी की सरकार का लक्ष्य है विकास और यह विकास गांव गरीबों के लिए है।कहाकि बुआ और बबुआ ने जितना कार्य अपनी सरकारों में  नही किया उससे ज्यादा काम भाजपा की सरकार ने किया है।कहाकि आपमे काम की वजह से 2109 में मोदी दूसरी पारी खेलेंगे और यूपी से 73 सांसद जिताकर सरकार बनाएंगे।उन्होंने कहाकि कांग्रेस इस समय बौखलाई है कहाकि उनका चरित्र नही है दुबारा सरकार आयी तो बड़े बड़े घोटालों में उनके ही लोग फंस रहे है जनता उनके कार्यकालों की वजह से ही निजात दिला देगी।कहाकि हमने सपा और बसपा के पापों के गड्ढे भरे है।