बेहंदर के ग्राम सरवैं और काजीपुर में फैला मलेरिया । सात दिन से बुखार में तप रहे ग्रामीण

रंजीत कुमार


  • सरवैं में लिए गए हैं एक सैकड़ा नमूने लेकिन काजीपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेहंदर के अधीक्षक अनजान ।

  • अधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र शुक्ला से बात करने पर बताया कि सरवैं से लिए गए हैं नमूने और शीघ्र ही किया जाएगा उपचार ।
  • काजीपुर की पीड़ित महिला रामकुमारी ने बताया कि उसने अस्पताल में दिखाया और गाँव में फैली महामारी के बारे में बताया लेकिन अभी तक नहीं मिली सहायता ।
  • काजीपुर में सियाराम, राजेश्वरी, सीमा, कल्पना, शोभित, अनुज, विपिन, बेचेलाल, राधेलाल सहित आधा सैकड़ा से अधिक हैं पीड़ित ।
  • वहीं सरवैं में भी शहबान, इश्तियाक सहित एक दर्जन हैं मलेरिया पीड़ित ।