आलोक द्विवेदी-
पूरे प्रदेश में सम्प्रति गतिमान पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक कर्मचारी संगठनों द्वारा बाइक रैली निकाली गयी । इसी क्रम में समस्त शासकीय कार्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में मल्लावां ब्लॉक के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने मल्लावां बी आर सी से पुरानी पेंशन की मांग को लेकर में एक रैली निकाली।
मल्लावां बी आर सी से हरी झंडी दिखाकर इसको रवाना किया गया । फिर बी एन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने हरी झंडी व शिक्षकों को समर्थन देकर रैली आगे बढ़ायी।
तत्पश्चात खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों का समर्थन मांगा वहाँ से बाइक रैली आंगनबाड़ी कार्यालय की अध्यक्षा ने हरी झंडी दी उसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर रैली को आगे के लिए रवाना किया इसके तत्पश्चात रैली मल्लावां चौराहे से होती हुई बैंक ऑफ इंडिया के लिए रवाना हुई जहाँ शाखा प्रबंधक ने भी हरी झंडी दी इस प्रकार नगर के समस्त शासकीय कार्यालयों के संयुक्त तत्वावधान में रैली को सफल बनाते हुए पुरानी पेंशन को जीवंत रूप देने के लिए आम जनमानस में भी बुढ़ापे को सुरक्षित रखने के लिए अपार समर्थन मांगा। इस अवसर पर गजेंद्र प्रताप सिंह, योगेश, शिवेंद्र , अजय, प्रवीण, राजा, आशुतोष आदि उपस्थित रहे।