हरदोई। बिलग्राम तहसील क्षेत्र में मल्लावां कस्बे के रहने वाली रश्मि शुक्ला ने जनपद का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही क्षेत्र से लेकर परिवार व पड़ोसियों में खुशी की लहर दिखाई दी है। मल्लावां निवासी रश्मि 1988 बैच की आपीएस अधिकारी हैं। इन्हें महाराष्ट्र पुलिस का महानिदेशक बनाया गया है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हैं।
आपको बता दें छोटी काशी के नाम से एक पहचान बनाए रखने वाला मल्लावां कस्बे के भगवंत नगर निवासी पंडित हरिनंदन शुक्ला की पुत्र वधू स्वर्गीय उदय शंकर शुक्ला की पत्नी रश्मि शुक्ला को महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी को सीमा सुरक्षा बल सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) एडीजी के बाद महा निदेशक पद पर चयन होने के बाद उनके परिवार में खुशी की लहर दिखाई दी है। इसके साथ ही उनके चाहने वालों के द्वारा घर पर पहुंचकर बधाइयां देते हुए दिखाई दिए हैं।
आपको बता दें वरिष्ठ भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला की भाभी रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र में महानिदेशक पद पर चयन होने के बाद उनके पदोन्नत होने के बाद उनका चयन होने के बाद परिजन खुशी का इजहार करते हुए दिखाई दे रहे। इस मौके पर नवल महेश्वरी, डॉ सी पी कटियार विनोद स्वर्णकार, नंदकिशोर गुप्ता, भास्कर मिश्रा, रविंद्र शुक्ला, अनुज राजपूत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।