नोएडा के निठारी हत्याकांड मामले में सी बी आई की विशेष अदालत ने 24 वर्षीय नौकरानी के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के लिए चंडीगढ़ के व्यापारी मनिन्दर सिंह पंढेर और उसके नौकर सुरेन्दर कोली को मौत की सजा सुनाई है । जानकारी के अनुसार अदालत ने कोली पर 35 हजार रुपये और पंढेर पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है । मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में नोएडा के निठारी इलाके में पंढेर का घर जाँच दल को कंकालों की खेप बरामद हुई थी । पंढेर के घर के पिछले हिस्से में जो 19 कंकाल मिले थे उनमें इस महिला का कंकाल भी शामिल था ।