मालदीव की राजधानी माले में आग लगने से कई लोगों की मौत

मालदीव की राजधानी माले में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई। इनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने हादसे में लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया है। भारतीय उच्चायोग ने सहायता के लिए फोन नंबर जारी किए हैं। ये नंबर हैं- 9 6 0 7 3 6 1 4 5 2; 9 6 0 7 7 9 0 7 0 1
प्रारंभिक खबरों के अनुसार आग एक इमारत के भूतल पर वाहन मरम्मत गैरेज में लगी है। बताते चलें कि आग पर काबू पा लिया गया है।