राज चौहान ( ब्यूरो प्रमुख हरदोई)-
हरदोई में सपा की ज़मीन दरकने लगी है । हरदोई में विपक्ष के मजबूत स्तम्भ नरेश अग्रवाल का कुनबा बिखरने लगा है । पिछले दिनों जहाँ भाई उमेश भाजपाई बनने पर आमादा थे तो अब उनके विश्वस्त भगवा रंग में रंगते देखे जा रहे हैं । आज सांसद नरेश अग्रवाल के प्रतिनिधि सुधीर श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने बी जे पी का दामन थाम हरदोई की सियासत में आने वाले बदलाव को और मजबूती दी है ।